

चौपाल न्यूज़ नेटवर्क
पुलिस को मक्खियों ने हत्यारे तक पहुंचाया
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मक्खियों ने पुुलिस को राह दिखायी और हत्यारे तक पहुंचाया
# Crime
# mppolice
# jabalpurnews
# jabalpurpolice
अभी तक आपने आपराधिक मामलों मंे श्वानों को ही पुलिस का मददगार बनते सुना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में मक्खियों ने पुुलिस को राह दिखायी और हत्यारे तक पहुंचाया।
पुलिसिया सूत्रों के अनुसार 31 अक्टूबर की सुबह में स्थानीय लोगांे ने जबलपुर नगर के बाहरी इलाके मंे एक ख्ेात में एक युवक का शव पड़ा देखा। बाद में शव की शिनाखत 25 वर्षीय मनोज ठाकुर के रूप में हुई जो बीती रात से गायब बताया जा रहा था। उस रात उसने शराब खरीदी थी और अपने भतीजे धरम सिंह के साथ पीना-खाना किया था। रात वह घर पर नहीं लौटा तो पुलिस को खबर की गयी। स्वाभाविक था कि शक धरम सिंह पर जाता, लेकिन घरम सिंह से जब पुलिस ने पूछ-ताछ की तो उसने खुद को बेगुनाह बताया। वह जांच में पुलिस के साथ सहयोग भी कर रहा था। पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी, ऐसे में तय किया गया कि चूंकि धरम सिंह ही वह व्यक्ति था जिसने मनोज को आखिरी बार जिंदा देखा था इसलिए उससे एक बार फिर पूछताछ की जाये। दूसरी बार पूछताछ में भी धरम सिंह बिल्कुल शांत भाव से सवालों का जवाब देता जा रहा था और यही रट लगाये था कि मनोज की मौत कैसे हुई, इस बारे में उसे कुछ नहीं पता। तभी पूछताछ कर रहे थानेदार का ध्यान धरम सिंह की कमीज पर भिनभिना रही मक्खियों की ओर गया, जिन्हें वह उड़ा रहा था। थानेदार को शक हुआ और उन्होंने धरम सिंह की कमीज को फोरेंसिक जाँच के लिए भेजना तय किया। फोरेंसिक जांच में उसकी कमीज पर मानव रक्त लगा होने की पुष्टि हुई। धरम सिंह को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अब उसके पास अपना गुनाह कबूल करने के सिवाय और कोई चारा न था। धरम सिंह का मक्खियों से तो पीछा छूट गया लेकिन अब वह जेल में मच्छर मार रहा हैं।
ग्रामीण परिवेश को उजागर और खबरों का प्रकाशन हेतु अग्रसर मंच
चौपाल चर्चा - Youtube Channel
साइट मैप
कार्यालय 🏢 :
10, Ashok Marg, Narhi, Hazratganj, Near Vidhan Sabha, Lucknow, Uttar Pradesh 226001
ई-मेल 📧 :
chaupalcharcha@gmail.com
फ़ोन ☎️ :
0522-4006768